
रीवा।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने बीआरसी जनपद शिक्षा केन्द्र गंगेव प्रदीप कुमार द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने शासकीय माध्यमिक शाला नीबी में गत 10 वर्षों से शाला में मध्यान्ह भोजन के वितरण नहीं होने के संबंध में सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. शाला के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मध्यान्ह भोजन का संचालन जागृति स्वसहायता समूह द्वारा किया जा रहा है. प्रधानाध्यापक द्वारा तत्संबंध में बीआरसी को अनियमित एमडीएम वितरण के संबंध में अवगत कराया गया. मध्यान्ह भोजन जैसे अति संवेदनशील योजना का निरीक्षण व पर्यवेक्षण न करने तथा बीआरसी द्वारा शिकायत को गंभीरता से न लेने पर सीईओ द्वारा बीआरसी को दो वेतन वृद्धियाँ रोकने के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
