
उज्जैन। महाशिवरात्रि का त्यौहार पर महाकाल की नगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा, देशभर से विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसके मद्देनजर महाकाल मंदिर प्रसाद का प्रथम कौशिक ने आज व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मीटिंग ली। वैसे तो महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। बावजूद इसके देश विदेश से लाखों श्रद्धालु अभी से उज्जैन पहुंचने लगे हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक जिला प्रशासन, नगर निगम और सभी अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को साथ लेकर निकले और बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी।
नवभारत से चर्चा में प्रथम कौशिक ने बताया कि 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का आकलन किया गया है और इससे ज्यादा ही श्रद्धालु आएंगे, वीआईपी और सामान्य दर्शनार्थियों की लाइन अलग-अलग रहेगी। कर्कराज पार्किंग पर सामान्य दर्शनार्थी चरणबद्ध तरीके से महाकाल लोक होते हुए बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। वहीं दर्शन के बाद हरसिद्धि शेर चौराहे से निगम द्वार से श्रद्धालु बाहर प्रस्थान करेंगे ।इसी तरह वीआईपी श्रद्धालु भी परमिशन लेकर कर्कराज पार्किंग से ही प्रवेश करेंगे। लेकिन उनकी कतार लग रहेगी और मानसरोवर हरसिद्धि होते हुए वह भी बाहर के प्रस्थान करेंगे। इसके लिए जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह से लगाकर सिंहस्थ मेला अधिकारी संभागायुक्त आशीष सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और एडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर से लेकर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अपर आयुक्त संतोष टैगोर से लेकर विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी, एसडीएम एलएन गर्ग, एसडीएम कृतिका भीमावद, एसडीएम पवन बारिया, सिम्मी यादव, सुरक्षा अधिकारी जयंत राठौर से लगाकर सभी अधिकारी कर्मचारी महाशिवरात्रि पर्व के मध्य नजर अलग-अलग जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आप हमारा सहयोग करो हम आपका-यह व्यवस्था बनाई
महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने अभी बताया कि जितना सहयोग श्रद्धालु करेंगे उतनी ही आसानी से बाबा महाकाल के दर्शन मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन द्वारा कराए जाएंगे। विद्युत व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, जूता स्टैंड, शीघ्र दर्शन टिकट, प्रसाद काउंटर से लेकर अन्य व्यवस्था में और बैरीकेड की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंप गई है। ऐसे में नगरवासियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसलिए वन वे और नो पार्किंग झोन से लगाकर सभी तरह के दिशा निर्देश जारी किए हैं, ताकि बाबा महाकाल के सतत निर्बाध दर्शन होते रहे और महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन आए श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाए ।श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर तक लाने और छोडऩे के लिए 10 यात्री बसें भी नि:शुल्क चलाई जाएंगी। यह यात्री बस है हरी फाटक स्थित स्मार्ट पार्किंग से मिलेगी और कर्कराज पार्किंग तक श्रद्धालुओं को छोड़ेगी।
