
सिंगरौली । बाईक एवं कार के बीच गड़ेरिया पुल के पास टक्कर हो गई, जहां बाईक सवार चालक 20 फीट खाई में गिर पड़ा, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बरगवां थाना क्षेत्र के गड़ेरिया पुल के पास मोटरसाइकिल एवं कार में सीधी भिड़ंत हो गई। कार वाहन क्रमांक एमपी 09 जेडएम 4822 के बीच टक्कर इतनी तेज हुई थी कि मोटरसाइकिल सवार चालक 20 फीट नीचे गहरे खाई में गिर गया, जहां स्थानीय लोग के मदद से उसे बाहर निकाला गया, पुलिस को सूचना न देकर सीधे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे अन्य जगह के लिए रिफर कर दिया है।
