बुधनी और शाहगंज को स्वच्छता में राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति ने किया गौरवान्वित

बुधनी/शाहगंज.प्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है. गुरुवार को दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के राष्ट्रीय समारोह में जिले की दो नगर परिषदों बुधनी और शाहगंज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया. 15 हजार से अधिक जनसंख्या वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में बुधनी नगर परिषद को देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया. कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता मालवीय, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अर्जुन मालवीय को ट्रॉफी ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बुधनी में कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया गया वेस्ट वंडर पार्क इस उपलब्धि का मुख्य केंद्र रहा, जिसने स्वच्छता को एक रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया. बुधनी को पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में वेस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण मिश्रा और उनकी टीम को सम्मानित किया था. इस बार एक कदम और आगे बढ़ते हुए बुधनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है. गौरतलब है कि नगर परिषद द्वारा रोजाना चलाए जा रहे सफाई कार्य, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सोर्स सेग्रीगेशन, गीले कचरे से खाद निर्माण और सूखे कचरे की एमआरएफ सेंटर में सॉर्टिंग जैसी व्यवस्थाएं इस सफलता की कुंजी रहीं. नगर परिषद के पास कुल 40 कर्मचारियों की टीम है, जो दो शिफ्ट में नगर को स्वच्छ बनाए रखने में जुटी रहती है. नगर सीएमओ संतोष रघुवंशी ने बताया कि स्वच्छता टीम के साथ-साथ वार्ड पार्षद, अध्यक्ष और नागरिकों की सहभागिता से ही यह सफलता मिली है. वहीं नप अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय और स्वच्छता एंबेसडर अर्जुन मालवीय ने नगर के सभी वार्डों का समय-समय पर निरीक्षण कर लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई.गुरुवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया. आयोजित कार्यक्रम में सम्मान मिलते ही बुधनी नगर परिषद में मौजूद भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, ओर आधिकारी कर्मचारी ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया. इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि इस उपलब्धि में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों सफाई मित्रों, ओर नागरिकों की भागीदारी सराहनीय रही.

Next Post

कन्नौद कस्बा पटवारी हुए निलंबित

Thu Jul 17 , 2025
देवास। कस्बा कन्नौद के पटवारी महेश मौर्य को हाल ही में निलंबित कर दिया गया है। पटवारी द्वारा कतिपय लोगों को फायदा पहुंचाने की दृष्टि से तहसील न्यायालय में दो प्रकरणों में गलत रिपोर्ट लगाई। सत्य जानकारी छुपकर तहसील से प्रकरण स्वीकृत कराने का प्रयास किया। एक प्रकरण में मृतक […]

You May Like