
दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र सटे न्यू दमोह में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, एएसआई अलजार, राकेश पाठक और देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी सहित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई. एसपी ने बताया कि यह हत्या का मामला लग रहा है मृतक की शिनाख्त सूरज पिता दौलत बंसल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तेंदुआ सैढाड़ थाना बटियागढ़ उम्र 27 वर्ष के तौर पर हुई है.
जानकारी के अनुसार देहात देहात थाना क्षेत्र के न्यू दमोह में सड़क किनारे कचरे के ढेर में एक अज्ञात युवा का शव मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच शुरू की गई.घटना की जानकारी लगते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी घटनास्थल पहुंचे एफएसएल की मौजूदगी में मामले की जांच की गई. उन्होंने बताया युवक के शरीर पर चोट के निशान है, इसलिए हत्या की आशंका है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और शिनाख्त का प्रयास भी शुरू किया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि यह इलाका संवेदनशील है और लगातार यहां अवैधानिक गतिविधियां हो रही है. अभी यहां पर 44 कैमरे लगाए गए हैं,जिससे निगरानी की जा रही है. साथ ही खाली क्वार्टर में एसएएफ के जवानों को रोकने की व्यवस्था भी की जा रही है.क्योंकि लगातार अपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां घटना को अंजाम दे रहे हैं.
आपको बता दे न्यू दमोह में लगातार अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं. पिछले एक सप्ताह में तीन युवकों पर यह चाकू से हमला कर उनके साथ लूट की कोशिश भी की गई है.
