
दीवानगंज। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप कर्करेखा स्थित तीर्थधाम ज्ञानोदय में डॉक्टर संजीव कुमार गोधा आत्मार्थी निलय का भव्य शिलान्यास समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन व प्रभुराम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा ही हमारा परम धर्म है और जाति नहीं, कर्मों से जैन बनना चाहिए।
इस अवसर पर ज्ञानोदय गेम जोन का शिलान्यास सुभाष ट्रांसपोर्ट परिवार, कटनी द्वारा किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक जैन व ट्रस्टियों ने अतिथियों का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वानों की उपस्थिति में विधानाचार्य सुनील धवल के निर्देशन में विधिविधान संपन्न हुए। कार्यक्रम का संचालन पं. शुभम शास्त्री ने किया।
