सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पीएमश्री कॉलेज में तिरंगा, रंगोली निर्माण एवं देशभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. रोहिताश्च कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता के मूल्य तथा नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति की थीम पर आकर्षक तिरंगा रंगोलियों का निर्माण किया और तिरंगे के महत्व, स्वतंत्रता के मूल्य तथा नागरिकों की भूमिका पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया.
रंगोली व नुक्कड़ नाटक से दिया देशभक्ति का संदेश
