चार दिन से लापता युवक का शव नदी के पास मिला

रीवा, जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा नदी के पास सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चार दिन से लापता एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. मृतक की पहचान विनीत साकेत 28 वर्ष, पिता छोटेलाल साकेत निवासी पथरहा के रूप में हुई है. नाराज परिजनों ने रीवा-मनगवां मार्ग पर चकाजाम कर दिया. इस दौरान गुजर रहे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का काफिला भी जाम में फस गया. परिजन उप मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही की मांग की, समझाइश के बाद मामला शांत हुआ.

जानकारी के मुताबिक विनीत बीते 13 तारीख से अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब था. जिसके गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज थी. मिली जानकारी के अनुसार, बेलवा नदी के समीप से गुजर रहे स्थानीय लोगों को अचानक तेज दुर्गंध आई. जब लोगों ने पास जाकर देखा, तो वहां पड़ी एक मोटर साइकिल पर नजर पड़ी. बारीकी से जांच करने पर मोटर साइकिल के पास ही चारे के अंदर युवक का शव दिखा. शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इधर मृतक के परिजनों ने विनीत की हत्या कर शव को छिपाने की आशंका जताई है. तनावपूर्ण स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शव मिलने की जानकारी होने के 16 घंटे बाद भी परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मौके से नहीं उठाने दिया. परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. सुरक्षा के दृष्टि से भारी पुलिसबल मौजूद रहा. पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

लोक निर्माण विभाग में परामर्शदात्री बैठक आयोजित, कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन

Mon Aug 17 , 2026
दमोह। लोक निर्माण विभाग, दमोह में दिनांक 16 अगस्त 2026 को परामर्शदात्री बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त संगठनों के जिला अध्यक्षों तथा प्रांतीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को मुख्य कार्यपालक यंत्री श्री जे.पी. […]

You May Like