
दमोह। लोक निर्माण विभाग, दमोह में दिनांक 16 अगस्त 2026 को परामर्शदात्री बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त संगठनों के जिला अध्यक्षों तथा प्रांतीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को मुख्य कार्यपालक यंत्री श्री जे.पी. सोनकर के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्य कार्यपालक यंत्री श्री सोनकर ने बैठक में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं की तत्काल जांच कराने तथा नियमानुसार शीघ्र निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में उपस्थित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने विभागीय स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए दिए गए आश्वासन का स्वागत किया तथा कर्मचारी हित में सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।
