गैसाबाद पुलिस ने शराब से भरी कार पकड़ी,तस्करी करते हुए चालक गिरफ्तार

हटा/दमोह. जिले के गैसाबाद क्षेत्र में घेराबंदी कर एक ईको कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है.शराब तस्करी कर रहे कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है यह शराब हटा से पन्ना जिले में खपाने ले जाई जा रही थी,जिसे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार का पीछे करते हुए गैसाबाद पुलिस को सूचना देकर शराब पकड़वाई है. मौके पर एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन भी पहुंचे, उन्होंनेभी जांच पड़ताल की.जानकारी के मुताबिक गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी, एक सफेद रंग की ईको कार जिसमे बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है. तभी एक टीम गठित कर गैसाबाद के समीप ही घेराबंदी कर कार क्रमांक एमपी 15 जीएफ 4117 को रोककर तलाशी ली, तो बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां भरी हुई मिली. कार से 50 पेटी अवैध शराब मिली है.जो गोआ मेकडावर एवं आईवी कंपनी की है.जिसकी कीमत 4 लाख 48 हजार 200 रुपए बताई गई है. यह शराब हटा नगर के शराब तस्कर बूढ़ा हटा से महेश के घर से कमलेश लोधी पन्ना जिले की ओर खपाने ले जाई जा रही थी. शराब तस्कर बबलू पिता वृदांवन पटेल निवासी विछुआ छक्का को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.वहीं मामले की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है. वहीं भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शराब माफिया महेश के ऊपर शराब तस्करी के आरोप लगाए हैं और उसे जिले का सबसे बड़ा शराब माफिया बताया है.संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है लगातार क्षेत्र में रातों रात अवैध शराब की बिक्री हो रही है.

Next Post

प्रधानमंत्री ने घाना के राष्ट्रपति ,उनकी पत्नी, उपराष्ट्रपति और स्पीकर को खास उपहार दिए

Thu Jul 3 , 2025
नयी दिल्ली,03 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति, उनकी पत्नी,उपराष्ट्रपति और संसद अध्यक्ष को खास उपहार प्रदान किए जिनमें भारतीय कला और संस्कृति की बेहतरीन झलक है। प्रधानमंत्री ने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा को कर्नाटक की मशहूर बिदरी कला का फूलदान भेंट किया है। कर्नाटक के […]

You May Like