भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भी लोकतंत्र को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बयानों और संस्थाओं पर सवाल उठाने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए उनसे तुरंत माफी मांगने की मांग की।
सीएम आज भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
सीएम मोहन यादव ने बोफोर्स, ‘चौकीदार चोर है’, सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भाषा और लोगों का मजाक उड़ाने का तरीका कई बार सीमाएं पार कर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग इस मामले में स्पष्टीकरण दे चुका है और मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी गया था।
