
भोपाल, 27 सितंबर रविवार। अध्यापक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज से भोपाल के नीलम पार्क में भोपाल संभाग के शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ हुआ।
धरना प्रदर्शन में जिला राजगढ़ से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भागीदारी की। जिसमें रै. भरत गोयल, प्रकाश शिवहरे, भगवान सिंह राणावत, चंदर सिंह तोमर, सुरेश दागी, कमल सिंह चौहान, एम एल मीणा,विजय सिंह रुहेला, दिनेश शाक्यवार, रामनारायण मालवीय, प्रेमचंद आचार्य, रजोरिया, रफीक खान, राजेश शर्मा, ज्ञान मरावी, राम बाबू भिलाला, गोकुल वर्मा
दुलीचंद भिलाला, पुरुषोत्तम वर्मा, ,राम सिंह वर्मा, रोड सिंह बंजारा, रामबाबू शर्मा सहित कई शिक्षक शामिल रहे।
प्रमुख मांगे –
1. TET परीक्षा निरस्त की जाए
2. व्यावहारिक की अटेंडेंस बंद की जाए
3. अध्यापकों की 18 वर्ष की वरिष्ठता बहाल की जाए
शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
