भोपाल में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह; MP के 5 संभागों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कटनी के करौंदी में 8.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल और जबलपुर में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड रही।
राजधानी भोपाल में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव करने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के पांच संभागों जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम में आंधी-बारिश की संभावना है। शहडोल और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में इस बदलाव के बाद आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने बदली पुरुषत्व की परिभाषा, संवेदनशीलता और भावनात्मक मजबूती को बताया असली ताकत

Thu Nov 19 , 2026
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर सोनी सब के कलाकार अधिक मेहता, मनीष वाधवा और मुकुल हरीश ने पुरुषत्व और ताकत को लेकर पारंपरिक सोच से अलग अपनी राय साझा की। कलाकारों ने कहा कि असली ताकत केवल शारीरिक मजबूती, सख्त रवैये या परिस्थितियों पर नियंत्रण […]

You May Like