भोपाल। मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर लोगों के बीच भ्रम और अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रही है।
हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक, 26 सितंबर को तीनों चुनाव आयुक्तों ने सर्वसम्मति से SIR से जुड़े फैसलों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आंतरिक चर्चाओं को तथ्यों के साथ पेश किए बिना जनता के बीच भ्रम पैदा कर रही है और एक सामान्य प्रक्रिया को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बार-बार एक संवैधानिक संस्था को निशाना बना रही है और चुनावी हार व राजनीतिक असफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
