अनुसूचित जाति के परिवार पर दबंगो द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरोध एसपी से कार्यवाही की मांग की

दमोह.ग्राम पड़री थाना कुम्हारी के अनुसूचित जाति के परिवार पर दबंगो द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरोध में परिजन अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष अजय जाटव, ब्लाक अध्यक्ष पप्पू लारिया के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंचे. वहां पहले से उपस्थित हटा विधायक उमा देवी खटीक को देखकर सभी ने पहले उनसे मिलकर इस बात से अवगत कराया कि उनकी पार्टी का महामंत्री तथा विधायक प्रतिनिधि दबंगो को संरक्षण दे रहे है। जिससे अनुसूचित जाति पर अत्याचार की घटना बढ़ रही है 11 जुलाई 2026 को गांव के दबंग कोमल यादव, मनोज यादव, सीताराम केतार ने हल्ले अहिरवाल के माता पिता से गंभीर मारपीट की थाने में घंटो इंतजार के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज हुंई और माता पिता को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जो अस्पताल में भर्ती है

मंगलवार को जब हल्ले और मुन्ना, खुब्बी, काजू, मुलायम सभी उन्हे अस्पताल देखने आए सभी दबंग कोमल के रिश्तेदार पप्पू यादव, देवराज, कल्लू, सोनू, फकीरा, राजेश ने जबरन इन लोगो के खेत मे जुताई कर ली और रोकने पहुॅंची परिवार की महिलाओ का जातिगत अपमान कर जान से मारने की धमकी दी. जिसका वीडियो भी पीडितो के पास है.परंतु राजनैतिक प्रमाण में पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है. विधायक से दबंगो के विरूद्ध कार्यवाही का निवेदन करने पर पहले से उन्हें पहचानने से इंकार करती रही फिर कुछ लोगो को पहचानने की बात स्वीकार की और पुलिस अधीक्षक के पास सभी के साथ कार्यवाही करने की बात करने पहुंची. अजय जाटव ने इस प्रकार अनुसूचित जाति पर किए जा रहे अत्याचार का विरोध कर कठोर कार्यवाही की मांग की.

Next Post

जीवनदान के लिए बारिश की बाट जोह रही फसलें

Tue Jul 14 , 2026
शाजापुर, शाजापुर जिले के खेतों में इन दिनों एक अजीब सी खामोशी और चिंता का माहौल है. आसमान में छाये बादल तो दिख रहे हैं, लेकिन बरसने का नाम नहीं ले रहे. खरीफ फसलों की बुआई के लिए जो उत्साह कुछ समय पहले किसानों में था, वह अब गहरी चिंता […]

You May Like

Play sound