सागोनी वन परिक्षेत्र में दो कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

दमोह। वन परिक्षेत्र सागोनी अंतर्गत कार्यरत बीट गार्ड सलीम बक्शी और स्थाई कर्मी देवी सिंह का कार्यकाल पूर्ण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया, डिप्टी रेंजर मुकेश पाराशर, जगदीश समदड़िया सहित समस्त वन स्टॉफ उपस्थित रहा। दोनों वन कर्मियों को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Post

15 साल पुरानी मंडी शुल्क की मांग पूरी

Tue Jun 30 , 2026
खंडवा। रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस कार्यक्रम के दौरान एमपी कॉटन जिनर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कपास पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, […]

You May Like