ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर में दिल को छू लेने वाला अंदाज देखने के लिए मिला। राजस्व विभाग के लोकल यूथ सर्वेयर अपने वेतन की मांग को लेकर सीएम से मिलने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। सीएम जौरासी पहुंचे तो सड़क पर खड़े लोकल सर्वेयरों को देखकर उन्होंने नअपना काफिला रुकवाया और सर्वेयरों की बात सुनी।
सीएम ने लोकल सर्वेयरों को गले लगाकर फूल बरसाए।लोकल सर्वेयरों ने अपने रुके हुए वेतन और नियमितीकरण की सीएम से गुहार लगाई। अपनी बात कहते हुए सर्वेयरों की आंखों में आंसू आ गए। ये देख सीएम ने उनको गले लगाया, सिर पर हाथ फेर कर दुलार किया। साथ ही उन पर फूल बरसा दिए। सीएम ने लोकल यूथ सर्वेयरों को उनकी जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया
एमपी में 70 हजार लोकल यूथ सर्वेयर
बता दें कि प्रदेश में करीब 70 हजार लोकल यूथ सर्वेयर हैं। राजस्व विभाग द्वारा लोकल यूथ सर्वेयर की नियुक्ति की गई थी। जो शासन के साथ फसल गिरदावरी (डिजिटल क्रॉप सर्वे ) का काम करते है। जुलाई 2024 में सभी पटवारी हल्का ग्रामों में लोकल युथ सर्वेयर की ऑनलाइन पोर्टल द्वारा तैनाती की गई थी। लोकल यूथ सर्वेयरों ने सालभर मेहनत से काम किया है। लेकिन इनको खरीफ और रबी की फसल का डिजिटल सर्वे काम का पारिश्रमिक भुगतान आज तक नही मिला है। ज्ञापन देकर डिजिटल कॉप सर्वे में हो रहे निजीकरण को निरस्त करते हुए यह मांग की गई
– सर्वेयरों का रुका हुआ पेमेंट जल्द दिया जाए।
– लोकल यूथ सर्वेयर को सहायक रोजगार जैसे नियुक्ति दें
– नियमित रोजगार और निश्चित मानदेय दिया जाए
– लोकल सर्वेयर को स्वास्थ दुर्घटना बीमा का लाभ मिले
– खेतों में सर्वे करने के लिए दस्ताने, जूते सुरक्षा संसाधन दिए जाए
