गुम मोबाइल तलाश कर पुलिस ने लौटाईं खुशियां, 15 लाख के 86 फोन मालिकों को सौंपे

जबलपुर। पुलिस की सायबर सेल ने गुम हुए 86 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। रिकवर किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपने खोए हुए फोन पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सम्पत उपाध्याय, एएसपी जितेन्द्र सिंह और उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निकिता सिंह की उपस्थिति में सभी 86 मोबाइल उनके धारकों को सुपुर्द किए गए।

Next Post

रीवा में सजेगा दीपावली पटाखा बाजार: मॉडल स्कूल ग्राउंड में लॉटरी से आवंटित हुईं 94 दुकानें, 6 नवंबर से शुरुआत

Thu Nov 5 , 2026
रीवा, दीपावली त्योहार के मद्देनजर रीवा जिला प्रशासन ने शहर में पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आमजन की सुरक्षा और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा अस्थाई लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित नियमों के तहत अब […]

You May Like