
माॅस्को, 05 जून (वार्ता) रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में रेलमार्ग पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में घायल लोगों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है।
आपातकालीन सेवाओं के एक प्रतिनिधि ने गुरुवार को रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक को यह जानकारी दी। उसने कहा कि ब्रांस्क क्षेत्र में एक पुल के ढहने से 126 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से सात की मौत हो गयी थी। घायलों में पाँच बच्चे भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात ब्रांस्क शहर के पास माॅस्को जाने वाली एक यात्री ट्रेन पर एक ओवरपास गिर गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हुए थे। रूसी ट्रेन ऑपरेटर ने कहा कि पुल गिरने से लोकोमोटिव और डिब्बे पटरी से उतर गए।
प्रांतीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने रविवार को कहा कि ट्रेन के चलते समय पुल को उड़ा दिया गया। रूसी जांच समिति ने मंगलवार को विस्फोट को आतंकवादी हमला घोषित किया।
