यूनान की अदालत ने माटी जंगल में फैली आग के लिए दस लोगों को दोषी करार दिया

यूनान की अदालत ने माटी जंगल में फैली आग के लिए दस लोगों को दोषी करार दिया

एथेंस 05 जून (वार्ता) यूनान की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को वर्ष 2018 में माटी जंगल की आग के मामले में 10 लोगों को दोषी करार देते हुए उन्हें जेल भेजने की सजा सुनाई।

एथेंस के पास तटीय रिसॉर्ट माटी शहर में लगी विनाशकारी आग ने 104 लोगों की जान ले ली और अन्य 140 से अधिक घायल हो गए। इस त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर दिया और आपातकालीन सेवाओं की विफलताओं को लेकर व्यापक आलोचना हुई।

अदालत द्वारा दोषी करार दिये गए आरोपियों में अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्रीय और नगरपालिका अधिकारी भी शामिल थे। इसके अलावा एक बुजुर्ग निवासी को भी अपने यार्ड में सूखी पत्तियों को जलाने के मामले में दोषी पाया गया।

सरकार द्वारा संचालित एथेंस-मैसेडोनियन समाचार एजेंसी (एएमएनए) के अनुसार अदालत ने फैसले में सुनाया कि दोषी करार दिये गये लोगों के कार्यों और चूक ने आपदा की भयावहता में भूमिका निभायी थी।

अदालत ने 238 से 340 साल तक की सजा सुनायी है। हालांकि यूनान के कानून के तहत सजा काटने की वास्तविक अवधि काफी कम हो जायेगी। चार व्यक्तियों को पांच साल तक जेल में रहने की उम्मीद है, जबकि अन्य को उनकी सजा को जुर्माने में तब्दील किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई 2018 की शाम को तेज हवाओं से समुद्र तटीय शहर में आग की लपटें फैल गयी, जिससे माटी शहर कुछ ही घंटों में आग की लपटों में घिर गया। आग ने दो तटीय समुदायों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से 14 वर्ग किलोमीटर से अधिक भूमि और 3,000 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये।

Next Post

'पिंच' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगी उत्तरा सिंह, छह जून को ट्रिबेका फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

Thu Jun 5 , 2025
मुंबई, 05 जून (वार्ता) उत्तरा सिंह अब फिल्म निर्देशन की दुनिया में अपनी पहली फीचर फिल्म ‘पिंच’ के साथ धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। भारत में बनी फिल्म पिंच की कहानी मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें इमोशन्स के साथ-साथ हल्का-फुल्का ह्यूमर भी देखने को मिलेगा। दिलचस्प बात […]

You May Like