लाल बाबा मंदिर में चोरी

जबलपुर। धनवंतरी नगर में चोरों ने प्रसिद्ध स्वयं सिद्ध श्री लाल बाबा मंदिर परिसर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात से श्रद्धालुओं भारी आक्रोश है।

मंदिर के पुजारी राहुल चौबे ने बताया कि चोरों ने परिसर के भीतर स्थित शनि मंदिर और भगवान शंकर जी के मंदिर के बाहर रखी दोनों मुख्य दान पेटियों के ताले तोड़ दिए। त्योहारों और नियमित श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कारण दोनों दान पेटियों में मिलाकर लगभग 2 लाख से 2.5 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि जमा थी। चोर दान पेटी में रखी पूरी नकदी समेटकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। तीन चोर कैमरे में कैद हुए हैं।

Next Post

भोपाल ट्रैफिक पुलिस की नई पहल: शहर में 46 रेड स्पॉट चिन्हित, हादसों से पहले सुधारी जाएगी सड़क की इंजीनियरिंग

Sun Aug 2 , 2026
भोपाल। राजधानी में सड़क हादसों को रोकने के लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है. अब किसी स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं होने के बाद उसे ब्लैक स्पॉट घोषित करने का इंतजार नहीं किया जाएगा. इसके बजाय ऐसे स्थानों की पहले से पहचान कर उन्हें रेड स्पॉट के रूप […]

You May Like