
विदिशा। विदिशा स्थित ऐतिहासिक विजय मंदिर, जिसे बीजामंडल भी कहा जाता है, पर चल रहे विवाद को लेकर ग्वालियर हाई कोर्ट में दायर याचिका स्वीकार कर ली गई है. अदालत ने एएसआई और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है.
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पिछले दो वर्षों से आंदोलन के बावजूद मंदिर में पूजा की अनुमति नहीं मिली. वर्तमान में एएसआई अभिलेखों में इसे बीजा मंडल मस्जिद दर्ज किया गया है. याचिका में मांग की गई है कि मस्जिद शब्द हटाकर मंदिर लिखा जाए और हिंदू पक्ष को वर्षभर पूजा करने का अधिकार दिया जाए.
118 पृष्ठों की इस याचिका को शुभम वर्मा और उनकी टीम ने तैयार कर वरिष्ठ वकील हरिशंकर जैन व विष्णु शंकर जैन के माध्यम से अदालत में पेश किया. याचिकाकर्ताओं में शुभम वर्मा, राकेश यादव, मणि मुंजाल और राहुल देवाण शामिल हैं. उनका दावा है कि 1682 में औरंगज़ेब के आदेश पर मंदिर को तोड़ा गया था.
