माटी के क्राफ्ट बनाकर किया प्रोत्साहित

सीहोर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जन यादव ने नगर स्थित प्रजापति धर्मशाला में हथकरघा विभाग द्वारा आयोजित माटी शिल्प कला के 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने स्वयं चाक मशीन पर माटी शिल्प के क्राफ्ट बनाकर तैयार किए और सभी हितग्रहियो का उत्साह वर्धन किया. उल्लेखनीय है कि माटी शिल्प को बढ़ावा देने के लिए इस प्रशिक्षण हेतु जिला हथकरघा कार्यालय द्वारा 27 महिला हितग्राहियों का चयन किया गया था. इस दौरान हथकरघा की सहायक संचालक आकाश गोयल और विष्णु प्रजापति सहित हितग्राही उपस्थित थे. सीईओ श्रीमती संजना यादव को अपने बीच देखकर अभिभूत महिला हितग्राहियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त कर माटी क्राफ्ट तैयार करते हुए स्वावलंबी बनेंगी.

 

Next Post

गौशाला समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Sat Dec 6 , 2025
आष्टा। कन्नौद रोड स्थित शिवालय अस्पताल के सामने नपा द्वारा बनाया गया नाला लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है, जिसके कारण रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है. इस खुले नाले में कई बार मवेशी गिर चुके हैं, जिनमें कुछ की मौत भी हो चुकी है. इसी तरह आज […]

You May Like