भोपाल।करियर कॉलेज ऑटोनॉमस के फिजिकल साइंस डिपार्टमेंट द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी समझ की जानकारी दी गई. नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस के मौके पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया. फिजिकल साइंसेस विभाग के विद्यार्थियों ने गुरूवार को नई-ऩई टेक्नोलाजी को ग्रहण किया. कॉलेज के विद्यार्थियों को रीजनल साइंस सेंटर भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. आईसर और मिनट के विद्यार्थियों लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों ने इसकी तकनीक को समझा. भ्रमण के दौरान विभाग की प्रोफेसर ज्योत्स्ना कानून, डॉक्टर एस एस राजपूत के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में उपयोग की गई नई-नई तकनीक को समझा.
नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर छात्रों ने नई तकनीकों का किया अवलोकन
