वार्ड 5 में सफाई मित्रों की निकाली सम्मान यात्रा

इंदौर : इंदौर को देश में स्वच्छता में सर्वोच्च स्थान दिलाने पर सफाई मित्रों का आज राज नगर में सम्मान किया गया। समान समारोह निगम राजस्व प्रभारी एवं पार्षद निरंजन सिंह चौहान (गुड्डू) के वार्ड 5 में किया गया ।नगर निगम के वार्ड 5 एमआर आज सफाई मित्रों को घोड़ा बग्गी में बैठाकर क्षेत्र में घुमाया गया। इंदौर के 8 वीं बार स्वच्छता में सिरमौर बनने के बाद आज सफाई मित्रों और बहनों का सम्मान किया गया।

वार्ड 5 की विभिन्न गालियों में जुलूस निकाल कर रहवासियों द्वारा सफाई कर्मियों का हार फूल से स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, दरोगा, एनजीओ की टीम, बड़ी संख्या में सफाई मित्र एवं क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सफाई मित्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। क्षेत्र के पार्षद निरंजन सिंह चौहान ने कहा कि हमारे सफाई मित्र इंदौर शहर की असली पहचान हैं। उनके अथक परिश्रम और समर्पण से ही आज हमारा शहर स्वच्छता के शीर्ष स्थान पर है। महापौर ने निगम कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात दी है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की सफलता का कारण केवल सर्वेक्षण के समय की तैयारी नहीं, बल्कि पूरे वर्ष सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सतत सहभागिता है। सफाई का कार्य सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कार्य कुशलता और ईमानदारी की मिसाल है। इसको हमारे सफाई मित्र पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। हम माननीय मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह हैं कि निगम के सफाई मित्रों और ड्रेनेज कर्मचारियों को अर्धकुशल से कुशल श्रेणी में स्थानांतरित किया जाएं ।

Next Post

11 कॉलोनाइजर को प्लॉट राजसात करने के नोटिस

Sun Jul 20 , 2025
इंदौर:पिछले कई सालों से प्लॉट बेचकर कॉलोनी का विकास नहीं करने वाले कॉलोनाइजर को कलेक्टर ने प्लॉट राजसात करने के नोटिस दिए है। कॉलोनाइजर को 7 दिन में जवाब विकास नही करने कारण बताने के लिए कहा है। कॉलोनाइजर के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर प्लॉट राजसात करने की […]

You May Like