11 कॉलोनाइजर को प्लॉट राजसात करने के नोटिस

इंदौर:पिछले कई सालों से प्लॉट बेचकर कॉलोनी का विकास नहीं करने वाले कॉलोनाइजर को कलेक्टर ने प्लॉट राजसात करने के नोटिस दिए है। कॉलोनाइजर को 7 दिन में जवाब विकास नही करने कारण बताने के लिए कहा है। कॉलोनाइजर के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर प्लॉट राजसात करने की कारवाई की जाएगी।पिछले हफ्ते ही 17 कॉलोनाइजर को नोटिस जारी हुए थे। आज फिर 11 नामचीन कॉलोनी के मालिकों को नोटिस दिए है। इसमें ट्रेजर फेंटेसी, ओएस्टर ज्ञान शीला जैसी नामचीन और बड़ी कॉलोनियां शामिल है।

उक्त सभी कोलनाइजर के नोटिस जारी कर पूछा है कि विकास क्यों नहीं किया और उसका क्या कारण है। साथ ही नोटिस में क्यों न विकास नही करने कर चलते कॉलोनी के प्लॉट राजसात कर लिए जाएं ?अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने बताया कि प्रशासन द्वारा 4 से 12 का समय बीतने वाले कॉलोनाइजर को नोटिस दिए है। कॉलोनी सेल से अनुमति के बाद भू कई वर्षो से डेवलपमेंट नहीं किया जा रहा है और प्लाट धारक परेशान हो रहे है। सात दिन का समय दिया है और कॉलोनाइजर के जवाब से प्रशासन संतुष्ट नही हुआ तो प्लॉट राजसात कर विकास किया जाएगा।

निम्न 11 कॉलोनाइजर को प्लाट राजसात करने के नोटिस दिए है : –
* एस एस ग्रीन , अमित पिता प्रेम गोयल , बोरखेड़ी , महू
* ज्ञानशीला सिटी , विद्युत पिता ज्ञानचंद मित्तल, महूगांव, महू
* ओएस्टर ग्रीन माउंट सिटी 2 ,अरुण अग्रवाल, मिर्जापुरम , बिचौली हप्सी
* एस सिटी , अंकित पिता अशोक जैन, पालाखेड़ी, मल्हारगंज
* मां क्षिप्रा विहार, अरुण सिंह पिता छतर सिंह ठाकुर, पीरकराडिया , सांवेर
* स्मार्ट सिटी, मुस्तफा पिता अकबर अली बोहरा, गौतमपुरा, देपालपुर
* गोल्डन वैली, मुकेश पिता हरिसिंह, दूधिया, बिचौली हप्सी
* ट्रेजर फेंटेसी , निरजकुमार पिता मोहनलाल जैन, रंगवासा, राऊ
* एम 3 मार्डन सिटी , देवदंद्र श्रीवास, हातोद
* अचिरा पाम, मनोज पिता परमानंद श्राफ, सिमरोल, महू
* सिद्धि ओलंपियाड अतुल पिता पुष्पराज कांकरिया

Next Post

ऑटो की आड़ में कर रहा था गांजे की सप्लाई

Sun Jul 20 , 2025
इंदौर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत कनाडिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक ऑटो चालक को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 10 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, […]

You May Like