ऑटो की आड़ में कर रहा था गांजे की सप्लाई

इंदौर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत कनाडिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक ऑटो चालक को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 10 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

44 वर्षीय आरोपी अशोक चौधरी निवासी रामकृष्ण बाग कॉलोनी, खजराना ऑटो की आड़ में गांजा सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था. उसे अहिल्या बावड़ी टीपीएस-5 रोड क्षेत्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात करीब 12.30 से 1.30 बजे के बीच एक पीले-हरे रंग के ऑटो को रोका. तलाशी के दौरान ऑटो की पिछली सीट पर एक बोरी में भरकर रखे गए अवैध गांजे की खेप बरामद हुई.

पूछताछ में अशोक ने कबूल किया कि वह यह गांजा किसी पार्टी को सप्लाई करने आया था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह कहां-कहां गांजा सप्लाई करता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव का कहना है कि पुलिस आरोपी से गांजे की आपूर्ति से जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लायर्स की जानकारी जुटा रही है.

Next Post

घर लौटे तो बेटी लटकी मिली फंदे पर

Sun Jul 20 , 2025
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना उस समय सामने आई जब परिजन घर लौटे और बेटी को फंदे पर लटका पाया.मृतका की पहचान 13 वर्षीय अंजली पिता माखनलाल मीणा निवासी मकान नम्बर 302 द्वारकापुरी के रूप में हुई […]

You May Like