बंसीलाल गुर्जर बने बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीमच में जमकर आतिशबाजी और मिठाइयां बंटीं

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और मंदसौर-नीमच क्षेत्र के वरिष्ठ नेता बंसीलाल गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बीजेपी किसान मोर्चा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही नीमच जिले के कार्यकर्ताओं और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नियुक्ति की खबर मिलते ही बीजेपी किसान मोर्चा नीमच के जिलाध्यक्ष राजू नागदा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीमच में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलेश पाटीदार, जिला मंत्री रोशन वर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद नागदा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सूरज सिंह शक्तावत, ललित ग्वाला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सोशल मीडिया सह-प्रभारी रोहित कुमावत ने बताया कि पूरी जिला इकाई ने गुर्जर को बधाई देते हुए इसे नीमच-मंदसौर क्षेत्र के लिए बड़ा गौरव बताया है।

Next Post

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं : आईसीटी

Mon Aug 17 , 2026
ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि 2024 में सत्ता से हटाये जाने के बाद से भारत में रह रहीं बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में बंगलादेश के पास कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है। […]

You May Like