कोतवाली पुलिस ने 9 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 

सीधी। 9 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने 9 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी राजकुमार गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता निवासी सिरसी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

उक्त आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी पिछले 9 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा समय-समय पर पता तलाश किए जाने के बावजूद उसके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा था।हाल ही में मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया एवं वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक तिलक राज सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, आरक्षक बालेंद्र सिंह एवं आरक्षक सुरेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

लापता युवक का सारो बांध में मिला शव 

Sat Oct 18 , 2025
सीधी। लापता एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सारो बांध में शव मिलने से तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाली थाना अंतर्गत छुहिया निवासी संदीप साहू पिता राजमणि साहू 14 अक्टूबर 2025 से लापता थे। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इसी दौरान सारो […]

You May Like