
दमोह/ तेंदूखेड़ा. नवरात्रि के पर्व पर मप्र के संस्कृति विभाग द्वारा तेंदूखेड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक निशा का आयोजन कल मंगलवार को होगा. जिसमें प्रदेश की मशहूर भजन लोकगीत गायक शहनाज अख्तर अपने सुमधुर गीतों लोकगीत दैवी गीतों से मनोरंजन के साथ धार्मिक, भक्तिभाव का जोश भरेगी कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के संस्कृति मंत्री के आदेश पर हो रहा है.कार्य क्रम की सफलता के लिए माताएं बहिनों को बैठने की विशेष व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है. कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के कई ग्रामों सहित पूरे विधानसभा के लोगों से सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ लेने की अपील संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह द्वारा की गई है. लोगो की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
