
झाबुआ। बीती मध्य रात्री जिला चिकित्सालय परिसर के पीछे निर्माणाधीन नये भवन के पास गोलीबारी की घटना हुई। घटना के संदर्भ में बताया जाता है की जिले के कालीदेवी थाना क्षेत्र का एक युवक रमसू जिसने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है, मां के साथ हुई मारपीट की खबर के बाद रमसू का भाई जो गुजरात राज्य में रहता है, वो झाबुआ आया। रमसू अपने भाई के झाबुआ पहुंचने की खबर लगने के बाद रात में अपने साथियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचा और अपने भाई पर बंदूक चला दी, हालांकी इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, विवाद के बाद रमसू अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना को लंेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। रात में हुई गोलीबारी की घटना को लेंकर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद गोलीबारी करने वाले युवक की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार गोालीबारी करने वालं युवक रमसू पर पहले की कई थानों में प्रकरण दर्ज है।
24 झाबुआ-3- घटना का सीसीटीवी फुटेज
