जबलपुर: सिविल लाइन में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने राह चलते एक छात्र से मोबाइल लूट लिया।पुलिस के मुताबिक, गोविंद भवन सिविल लाइन निवासी 21 वर्षीय सार्थक कुमार असाटी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का छात्र है।
वह अपने कमरे से घर जाने के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन की ओर पैदल निकला था। सुबह जब वह स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद चौक के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात लड़कों ने उसके हाथ पर जोरदार झपट्टा मारा। बदमाश सार्थक के हाथ से करीब 24, 999 रुपये कीमत का स्मार्टफोन छीनकर इलाहाबाद चौक की तरफ ही तेजी से भाग निकले।
