वैन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत करोंदी में तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि नाबालिग घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक लखन सिंह मार्को 44 वर्ष निवासी ग्राम करोंदी ने सूचना दी कि वह ग्राम जैतपुरी का सरपंच है।

बुधवार को ग्राम करोंदी के पास पंचायत सचिव सुशीला बरकड़े के रिश्ते के भाई स्वरूप सिंह मार्को 62 वर्ष निवासी करोंदी एवं गांव के प्रिंस मार्को पिता प्रकाश मार्को 17 वर्ष को वैन चालक ने वाहन लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए उस समय टक्कर मार दी जब वह बाइक से घर जा रहे थे। हादसे में स्वरूप को सिर हाथ पैर में चोटें आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि प्रिंस घायल हो गया।

Next Post

शादी के बाद से मारने लगे ताने, एक लाख नहीं दिए तो घर से निकाला

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत मालाखुर्द में शादी के बाद से नवविवाहितों को दहेज लोभी ताने मारने उसके साथ मारपीट करने लगे थे। एक लाख रूपए की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रताडि़त करने वाले पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज […]

You May Like