वॉटरफाल के पास जा रहे लोगों को लौटा रहे बैरंग

बुधनी। कलेक्टर के निर्देशानुसार अमरगढ़, दिंगंबर और कालियादेव वॉटरफॉल सहित इन सभी दुर्घटना संभावित स्थलों पर नागरिकों को जाने से रोकने के लिए इनके पहुंच मार्गों पर टीमें तैनात की गई हैं. टीम द्वारा इन स्थानों पर जा रहे लोगों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देकर लौटाया जा रहा है.

कलेक्टर बालागुरु के के निर्देशानुसार वर्षाकाल में नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी वॉटरफॉल, डैम, जल पर्यटन स्थलों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं. इन स्थानों पर वर्षा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, वन, पुलिस तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है,

कलेक्टर बालागुरू के ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी तथा परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें. नागरिकों का जीवन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. वर्षाकाल में जिले के इन पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

Next Post

पालकी यात्रा के संबंध में बनी रुपरेखा

Mon Jul 20 , 2026
सीहोर। 25 वीं श्री सिद्धेश्वर महादेव भव्य पालकी यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में धर्मप्रेमी नागरिकों, समाजसेवियों एवं शिवभक्तों ने सहभागिता करते हुए पालकी यात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया. समिति संस्थापक किशोर कौशल ने अतिथियों का स मान […]

You May Like