बड़े तालाब पर खेल, तकनीक और संस्कृति का संगम: खेलो एमपी यूथ गेम्स का आज शाम भव्य आगाज

भोपाल: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े युवा खेल आयोजन ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का शुभारंभ राजधानी भोपाल के बोट क्लब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में भव्य अंदाज में होगा। बड़ा तालाब इस अवसर पर खेल, जल कला और आधुनिक तकनीक का मंच बनेगा, जहां वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और आतिशबाजी के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

प्रसिद्ध गायिका शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार की लाइव परफॉर्मेंस आयोजन को खास बनाएगी। सीएम डॉ मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे।चार चरणों में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से करीब डेढ़ लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। 28 खेलों में प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, वहीं राज्य स्तर पर विजेताओं को करोड़ों रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Next Post

ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह, बोलेरो नाले में गिरी, बड़ा हादसा टला

Tue Jan 13 , 2026
सिंगरौली/देवसर: जियावन क्षेत्र के हथीओदरा नाला के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो क्रमांक MP 66 टी 2059, जो बरहट–मुडपेली की बताई जा रही है, अचानक नियंत्रण बिगड़ने से नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि वाहन सवार सभी लोग […]

You May Like

मनोरंजन