छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में मासूमों की मौत पर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च 

सीधी।छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 16 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे प्रदेश को शोक और आक्रोश से भर दिया है।इस अमानवीय घटना के विरोध में तथा मासूम आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिले के समस्त ब्लॉकों में कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया उसी तारतम्य में जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की उपस्थिति में गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मासूम बच्चों की जान लेने वाला यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता है।जब बच्चों की जान बचाने वाली दवा ही मौत का कारण बन जाए, तो यह जनता के भरोसे पर सबसे बड़ा धोखा है।कांग्रेस दोषियों को सजा दिलाने तक चुप नहीं बैठेगी। यह घटना सरकार की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता का प्रतीक है।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थितजनों ने मौन रखकर मासूम आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को लेकर दीप जलाए।कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृ शक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

Next Post

ध्वस्त कानून व्यवस्था नहीं सुधारी तो कांग्रेस एसपी कार्यालय का करेगी घेराव

Thu Oct 9 , 2025
सीधी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और तेजी से फैलते नशे के कारोबार को लेकर कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की। पत्रकार वार्ता में ज्ञान सिंह ने कहा कि जिले में अपराध और नशे का जाल दिन-प्रतिदिन गहराता […]

You May Like