ध्वस्त कानून व्यवस्था नहीं सुधारी तो कांग्रेस एसपी कार्यालय का करेगी घेराव

सीधी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और तेजी से फैलते नशे के कारोबार को लेकर कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की।

पत्रकार वार्ता में ज्ञान सिंह ने कहा कि जिले में अपराध और नशे का जाल दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है, जिसके चलते असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं आए दिन हत्या लूट चोरी जैसी वारदातें हो रही हैं अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने एक माह के भीतर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के सवाल पर किसी भी हालत में चुप नहीं बैठेगी। पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन छेड़ने को तैयार है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रवक्ता पंकज सिंह, महामंत्री ओंकार सिंह कर्चुली वरिष्ठ पार्षद हल्के सोनी भी उपस्थित रहे।

Next Post

गौमाता के गोबर से सजेंगे घर-आंगन, रमतिला की दीदियां बना आकर्षक दीपक

Thu Oct 9 , 2025
मंडला।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिला ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम रमतिला में सरस्वती आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाएं गौमाता के पवित्र गोबर से आकर्षक दीपक […]

You May Like