लखनऊ, (वार्ता) पीसीडीए (ओ) पुणे की ममता जी. और सीडीए आरटीसी एनएडीएफएम, पुणे की प्रेक्षा जैन की जोड़ी ने 11वां अखिल भारतीय डीएडी बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल आईडीएएस खिताब जीत लिया है।
सूर्या खेल परिसर, करियप्पा रोड, कैंट, लखनऊ में आयोजित टूर्नामेंट के महिला युगल आईडीएएस फाइनल में ममता जी. व प्रेक्षा जैन की जोड़ी ने अभिनीत ढिल्लन व एस.संगीता को सीधे गेम में 21-11, 21-14 से हराया। वहीं पुरुष युगल खेल कोटा में पीसीडीए आर्मी लखनऊ के अजय कुमार व शैलेंद्र पावा और महिला युगल ओपन में पीसीडीए आर्मी लखनऊ की मधु ज्ञानचंदानी व पूनम यादव ने फाइनल में जगह पक्की की।
पुरुष युगल आईडीएएएस सेमीफाइनल में पीसीडीए आर्मी-पुणे के विक्रम ए.राजापुरे व सीडीए आरटीसी एनएडीएफएम, पुणे के आनंद अग्रवाल ने सीडीए सिकंदराबाद के डा.श्रीनिवास रेड्डी व टी.रामा मूर्ति को 21-13, 21-12 से हराया। पुरुष एकल आईडीएएस सेमीफाइनल में, पीसीडीए –आर्मी-पुणे के विक्रम ए.राजापुरे ने सीडीए आरटीसी एनएडीएफएम, पुणे के दक्ष जैन को 21-17, 21-17 से और सीडीए चेन्नई के डा.धनशेखर रथिनाम ने सीडीए सिकंदराबाद के टी.रामा मूर्ति को 21-19, 22-20 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला एकल आईडीएएस सेमीफाइनल में पीसीडीए (ओ) पुणे की ममता जी. ने सीडीए चेन्नई की एस.संगीता को 22-20, 21-16 से हराया, जबकि प्रेक्षा जैन ने पीसीडीए नेवी मुंबई की अमूल्या को 21-6, 21-9 से मात दी।
