मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में रही गिरावट से सोमवार को रुपया 22 पैसे मजबूत हुआ और काराबोर की समाप्ति पर एक डॉलर 95.22 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर दो पैसे चढ़कर 95.44 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये पर आज आरंभ में दबाव रहा। यह 12 पैसे की गिरावट में 95.56 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन इसके बाद इसका ग्राफ सीधे ऊपर की ओर चढ़ा। बीच कारोबार में 95.12 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत होने के बाद अंत में यह 95.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर 0.2 प्रतिशत टूट गया। इससे रुपये को समर्थन मिला। हालांकि अन्य कारकों के दबाव में उसकी तेजी सीमित रही।
कच्चे तेल में आज तेजी रही। कच्चे तेल का मानक लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 2.8 प्रतिशत की मजबूती के साथ 90.5 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 13.94 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली की जिससे भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।
