प्रभारियों की रिपोर्ट पर भोपाल में मंथन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- संगठन में सुधार और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना लक्ष्य

भोपाल। मध्यप्रदेश में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारियों को संबोधित किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों और संभागों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक के बाद हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हर महीने के पहले दस दिनों में जिला और संभाग प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार करते हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह बैठक आयोजित की गई थी।

उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में आवश्यक सुधारों की पहचान करना और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना है, ताकि पार्टी का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके।

Next Post

माझरी में बिरसा मुंडा और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

Fri Apr 17 , 2026
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम माझरी में बिरसा मुंडा एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसे लेकर बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामनगर मे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने पांच कन्याओं के शुभ हाथों से […]

You May Like