न्यू मार्केट में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

भोपाल: न्यू मार्केट में नगर निगम द्वारा की जा रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार दोपहर विभिन्न व्यापारी संगठनों ने टॉप एन टाउन के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे रोकने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में व्यापारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Next Post

भोपाल मेट्रो का Reality Check: 55% काम पूरा, 2028 की डेडलाइन पर सवाल

Tue Sep 1 , 2026
भोपाल:भोपाल मेट्रो को साल 2018 में मंजूरी मिली थी, लेकिन यात्री सेवा शुरू होने में करीब 7 साल का समय लगा। टेंडर प्रक्रिया, जमीन से जुड़े काम, यूटिलिटी शिफ्टिंग और तकनीकी प्रक्रियाओं के चलते प्रोजेक्ट में देरी हुई। दिसंबर 2025 में AIIMS से सुभाष नगर तक 7 किलोमीटर के प्रायोरिटी […]

You May Like

मनोरंजन