
भोपाल। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है. मृतक ताराचंद की हत्या उसकी एक प्रेमिका ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 21 फरवरी को सूचना मिली कि जंगल इलाके में एक अज्ञात पुरूष जिसकी उम्र करीबन 40 साल मृत अवस्था में मिला. मृतक के चेहरे, गर्दन पर गहरे घाव के निशान भी मिले. पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए करते हुए हत्यारों की तलाश शुरू की. मृतक ताराचंद पटेल (46) साल निवासी मंडीदीप के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.
ताराचंद के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रानी अहिरवार निवासी जहाँगीराबाद के साथ उसके डेढ वर्ष से अवैध संबंध थे. रानी अहिरवार ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ताराचंद 15 दिन में एक बार उसके घर आकर रूकता था. समय समय पर वह रानी को रूपए और घरेलू सामान दिलवाता था. ताराचंद शराब के नशे में आए दिन रानी के साथ गाली गलौच करता था. इसके साथ ही ताराचंद के बीबी बच्चे भी रानी से फोन पर गाली गलौच करते थे. इससे परेशान होकर रानी ने कृष्णपाल यादव (सिक्युरिटी गार्ड) से दोस्ती कर ताराचंद पटेल की हत्या की योजना बनाई. 20 फरवरी को रानी ने तारांचद को योजना के तहत बुलाकर प्रभात चौराहा पर कृष्णपाल यादव से मिलवाया. ताराचंद को कृष्णपाल ने भेल स्पोर्टस् क्लब के जंगल में रानी के साथ रात में रहने के लिए मनाया. इसके बाद तीनों वहां पहुंचे और तभी रानी और कृष्णपाल ने ताराचंद के सिर पर पहले डंडे मारे और धारदार हथियार से उसकी गर्दन, चेहरे व सिर में कई बार मारा जिससे की ताराचंद की मौके पर मृत्यु हो गई. इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए. ताराचंद के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.
