
सागर। समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं विभागीय स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें विभागाध्यक्ष व अधिष्ठाता प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने युवाओं को उमंग, उल्लास व तेज के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी । इसमें विभाग के शिक्षक प्रो. काली नाथ झा, डॉ. शिवशंकर जेना, डॉ. नंदी पटोदिया, डॉ. रविदास अहिरवार के साथ सभी शोधार्थी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। जिसमें सभी ने वृक्षारोण के साथ विभागीय स्थापना दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती को मनाया । कार्यक्रम का संचालन शुभम तथा महिमा ने किया । इस अवसर पर शोधार्थी मानसी वैद्य एवं मो. शाहरूख ने भी अपने विचार रखें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नंदी पटोदिया ने किया ।
