
दमोह.जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नोहटा थाना की बनवार चौकी के समीप घटेरा स्टेशन के सामने मालगाड़ी की टक्कर लगने से चतुर्भुज पिता नारायण शर्मा उम्र 62 वर्ष निवासी घटेरा की मौत हो जाने पर मौके पर जीआरपी चौकी से एएसआई महेश कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक भानु प्रताप ने पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की.वहीं सर्वप्रथम से प्रेमलाल पिता राम सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी सिमरिया थाना तेजगढ़ की मौत हो जाने पर प्रधान आरक्षक अजय पटेल और आरक्षक राजन राजपूत ने पहुंचकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की. इधर घर में गिरने से गुलाब रानी पति सररू अहिरवार उम्र करीब 70 वर्ष निवासी तिंदुआ थाना बटियागढ़ की मौत हो जाने पर प्रधान आरक्षक मनोज सिंह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने की.
