शराब के नशे में विवाद कर रहे पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत कोसम घाट में शराब के नशे में विवाद कर पिता से आक्रोशित 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पिता ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कोसम घाट निवासी रमेश कोल 36 वर्ष की पहली पत्नी की मौत के बाद वह एक अन्य महिला 40 वर्ष के साथ रह रहा था।देर रात मृतक शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा और अपनी पत्नी के साथ मामूली बात पर विवाद करने लगा। जब पहली पत्नी के 16 वर्षीय बेटे ने अपने पिता को मना किया और शांत रहने को कहा, तो विवाद और बढ़ गया। तैश में आकर पिता ने अपने बेटे को जोर से धक्का दे दिया। पिता के इस व्यवहार और रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर नाबालिग बेटे ने घर में रखी चाकू उठाई और पिता के सीने पर वार कर दिया। खून से लथपथ हालत में परिजन उसे तुरंत विक्टोरिया अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बरेला, प्रशिक्षु आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुँचे और मामले की छानबीन शुरू की। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती नीता जैन तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Next Post

बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटी

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत धनमोहन विला क्षेत्र में एक शातिर बदमाश ने 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने बताया कि धनमोहन विला निवासी श्रीमती लता डेंगरा (77) पैदल अपने घर लौट रही […]

You May Like