आतंकी को लेकर एनआईए टीम आई,स्पॉट वेरीफिकेशन किया

रतलाम। जयपुर दहलाने की रचने वाले आतंकी फिरोज को लेकर एनआईए की टीम रतलाम पहुंची। टीम फिरोज को लेकर मास्टरमाइंड ईमरान के जुलवानिया फार्म हाउस पर गई थी।

जयपुर दहलाने की साजिश रचने वाले आतंकी फिरोज को लेकर एनआईए की टीम शुक्रवार को रतलाम पहुंची है। जहां एनआईए के अधिकारी फिरोज को लेकर इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड ईमरान के फार्म हाउस पर स्पाट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे जहां जयपुर दहलाने कि साजिश रची गई थी।

इस पूरे मामले में एनआईए के 20 से अधिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी देर रात रतलाम पहुंचे हैं और शुक्रवार सुबह फिरोज को ले जाकर स्पॉट वेरिफिकेशन करवाया हैं । यह पूरा मामला 30 मार्च सन 2022 को सामने में आया था जब निंबाहेड़ा में चैकिंग के दौरान एक फोरव्हीलर से विस्फोटक पदार्थ पकड़ाया था। जिससे इस पूरी साजिश का खुलासा हुआ था। इस पूरे मामले में एनआईए ने यूएपीए तहत मामला दर्ज कर सभी 11 आरोपियों को आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकी रतलाम के रहने वाले हैं। घटना के बाद से ही फिरोज सब्जी फरार था। जिसे 4 अप्रैल को रतलाम पुलिस ने उसकी बहन के घर से पकड़ा था।

स्पॉट वेरीफिकेशन के बाद राजस्थान पुलिस आतंकी फिरोज के वापस राजस्थान ले गई। सूत्रों के अनुसार एनआईए ने रतलाम में तीन लोगों से पूछताछ भी की। पर अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई हैं।

Next Post

‘जापान टैरिफ मामले में अमेरिका के साथ समझौता चाहता है’

Fri May 2 , 2025
टोक्यो, 02 मई (वार्ता) जापान के आर्थिक पुनरुद्धार मंत्री रियोसेई अकाजावा ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के साथ मंत्रिस्तरीय व्यापार वार्ता का एक नया दौर मई के उत्तरार्ध में हो सकता है और जून में नेताओं के स्तर पर टैरिफ पर समझौते की उम्मीद है। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने श्री […]

You May Like