ग्वालियर: डबरा नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित बालाजी परिसर के ठीक सामने आज तड़के अचानक तीन दुकानों में आग लग गई। इनमें आनंद मेडिकल स्टोर, एक मोबाइल की दुकान और एक अन्य दुकान शामिल है। लोगों ने धुआं उठता देखा तो तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकान के ऊपर ही परिवार रहता है, लोगों ने धुआं देखकर मकान मालिक को सूचित किया और नीचे उतरे।
मुख्य बाजार होने के कारण आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग तीन गाड़ियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि इसने दुकानों के साथ-साथ ऊपरी मंजिल पर स्थित मकान के कुछ सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी में तीनों दुकानों को नुकसान हुआ है।
