पंचांग 05 मई 2026:-
रा.मि. 15 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी भौमवासरे रात 5/2, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन 10/54, शिव योगे रात 10/28, वव करणे सू.उ. 5/29, सू.अ. 6/31, चन्द्रचार वृश्चिक दिन 10/54 से धनु, पर्व- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 05 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में रूके कार्यो की शुरूआत होगी, भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वर्ष के मध्य में नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में एवं प्रभाव में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी, शिक्षा में अचानक व्यवधान आयेगा, आकस्मिक यात्रा में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में अचानक व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को यश प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निजीदायित्वों की पूर्ति होगी.
————————————————-
आज का भविष्य-़़ मंगलवार 05 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल –
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, परोपकारी, बुद्धिमान, परिश्रमी, और प्रगतिशील होगा, शिक्षा में अग्रणी रहेगा, अनेक विद्याओं का ज्ञाता होगा, उदर रोग एवं चर्मरोग से कष्ट होगा, माता पिता का भक्त होगा.
————————————————-
मेष- जोखिम के कार्यो से दूर रहें, चापलूस लोगों के कारण परेशानी होगी, धन मान-सम्मान की वृद्धि होगी, उपहार आदि मिलने का योग है.
वृषभ- बच्चों के कैरियर और पढ़ाई की चिन्ता रहेगी, शांति से अच्छे समय का इन्तजार करें, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपको किसी के सामने नीचा देखना पड़े.
मिथुन- अति उत्साह में जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं,नौकरी में पदभार बढेगा, आत्मविश्वास बना रहेगा, किसी नये कार्य की शुरूआत होगी.
कर्क- साझेदारी में मनमुटाव के कारण कार्य छोडऩे का मन बन सकता है, नये संपर्क बढ़ेेंगे, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, व्यर्थ की परेशानी होगी.
सिंह- कार्यस्थल पर कुछ कठोर निर्णय लेना पड़ेेंगे, कार्य की अधिकता रहेगी, साझेदारी के कारण कार्यो में विशेष सतर्कता रखें, राजनैतिक व्यस्तता बनी रहेगी.
कन्या- महत्वपूर्ण कार्यो में दुविधा की स्थिति नुकसानदायी रहेगी, पुराने निवेश का लाभ मिलेगा, परिश्रम अधिक करना होगा, अतिथि आगमन हो सकता है.
तुला- समय देखकर अपने कार्य में बदलाव करेंगे, आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, शुभ संदेश मिलेगा.
वृश्चिक- पारिवारिक समस्या के समाधान के आसार बनेंगे, छोटी सी बात पर उत्तेजित न हों, संयम एवं सतर्कता से काम लें, लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है.
धनु- यात्रा में समय और धन की बर्बादी होगी, विलासिता के कार्यो में खर्च होगा, पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी.
मकर- कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा प्रस्ताव मिल सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें, आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी, दस्तकारी कार्यो में खर्च होगा.
कुम्भ- विदेश यात्रा या दूर की यात्रा का प्रोगाम बन सकता है, संतान के संबंध में सुधार होगा, व्यवसायिक समस्याओं का समाधान होगा.
मीन- दूसरों के दुख दर्द में साथ देकर मानसिक प्रसन्नता मिलेगी, मैत्री संबंधों में सुधार होगा, व्यवसायिक समस्याओं का समाधान होगा.
————————————————-
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से उड़द, गेहॅू, मोट, अरंडी, बिनौला, घी, तेल, के भाव में तेजी होगी, रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन, के भाव में साधरण तेजी होगी. भाग्यांक 1552 है.
————————————————-
