‘जापान टैरिफ मामले में अमेरिका के साथ समझौता चाहता है’

टोक्यो, 02 मई (वार्ता) जापान के आर्थिक पुनरुद्धार मंत्री रियोसेई अकाजावा ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के साथ मंत्रिस्तरीय व्यापार वार्ता का एक नया दौर मई के उत्तरार्ध में हो सकता है और जून में नेताओं के स्तर पर टैरिफ पर समझौते की उम्मीद है।

एनएचके ब्रॉडकास्टर ने श्री अकाज़ावा के हवाले से कहा,“हम एक स्पष्ट और रचनात्मक चर्चा करने में सफल रहे तथा एक ऐसे समझौते पर पहुंचने की दिशा में प्रगति की जो जापान और अमेरिका दोनों के लिए लाभकारी है।”

टैरिफ मसले पर चर्चा के लिए कल श्री अकाजावा की वाशिंगटन में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बीच मुलाकात हुई थी। श्री अकाजावा ने कहा, “मुझे लगता है कि इस महीने के मध्य से हमें एक ऐसे चरण पर पहुंचने की आवश्यकता होगी जहां हम उन सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा करें जिन पर पूरी तरह से चर्चा नहीं हुई या जहां कोई चूक या गलतियां हुई थीं।” यह पूछे जाने पर कि क्या जून में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं के बीच समझौता हो सकता है श्री अकाज़ावा ने कहा, “यह अच्छा होगा यदि हम उस चरण तक पहुंच सकें।”

इस बीच जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने कहा,“ दोनों पक्ष अभी तक एक आम राय पर नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन हम जल्द से जल्द आयात शुल्क मुद्दे पर वाशिंगटन के साथ आम जमीन तलाशने का इरादा रखते हैं। हमें अपने राष्ट्रीय हितों की कीमत पर वार्ता में गति को प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए।हमरा इरादा टैरिफ उपायों को समाप्त करना है, जैसा कि पहले था।”

गौरतलब है कि जापान-अमेरिका वार्ता का पहला दौर 17 अप्रैल को वाशिंगटन में हुआ था। दो अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत विभिन्न देशों से आयात पर पारस्परिक आयात शुल्क लागू किए गए। इसमें आधार आयात शुल्क दर 10प्रतिशत निर्धारित की गई थी जिसमें प्रत्येक विशिष्ट राष्ट्र के साथ अमेरिकी व्यापार घाटे के आधार पर 57 देशों पर उच्च दरें लागू की गई थीं।बाद में नौ अप्रैल को श्री ट्रम्प ने घोषणा की कि चीन को छोड़कर उन 75 से अधिक देशों पर 90 दिनों के लिए 10 प्रतिशत का न्यूनतम आयात शुल्क लगाया जाएगा जिन्होंने जवाबी कार्रवाई नहीं की है और वार्ता का अनुरोध किया है।

 

 

Next Post

बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर सोने की चेन लूटी

Fri May 2 , 2025
ग्वालियर। बहन के घर से लौट रहे युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और कट्टा दिखाकर सोने की चेन लूट ली। यह घटना सिरोल थाना क्षेत्र के रमौआ और जय गुरुदेव आश्रम के पास की है। लुटेरों के भागने के बाद पीडि़त युवक ने पुलिस को […]

You May Like