पानी की खुली हौज में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत

इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज इलाके मे एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान गणेश पिता सुनील भील (उम्र 3 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर रह रहा था। उसकी मां मनीषा घर के अंदर चाय बना रही थी, इसी दौरान मासूम खेलते-खेलते बाहर निकल गया। काफी देर तक बच्चे की आवाज नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के दौरान गणेश घर के बाहर बनी करीब सात फीट गहरी पानी की हौज में डूबा मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मकान में बनी हौज खुली रहती थी और उस पर कोई सुरक्षा ढक्कन नहीं लगा था।घटना के समय बच्चे के नाना-नानी बिल्डिंग में चौकीदारी के काम से मालिक के बंगले पर गए हुए थे। घर में केवल मां और मामी मौजूद थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने नवभारत को बताया कि मनीषा की शादी बुरहानपुर में हुई थी, लेकिन पति सुनील के साथ डेढ़ साल से विवाद चल रहा था, इसी कारण वह मायके इंदौर में रह रही थी। गणेश अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था, जबकि उसकी बहनें फिलहाल बुरहानपुर में पिता के साथ रह रही हैं। मासूम की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

Next Post

इंदौर में दूषित पानी का संकट, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुरू किया वाटर ऑडिट

Wed Jan 7 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में दूषित पेयजल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर वाटर ऑडिट शुरू किया। उन्होंने मदीना नगर, खजराना की कॉलोनियों, द्वारकापुरी और आजाद नगर पहुंचकर पानी के सैंपल लिए और मौके पर […]

You May Like